Homeदुखत घटनावैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता...

वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के समय ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर बंद कर फरार बताए जा रहे हैं।मृतका की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उतरी चिरैया निवासी राजा पासवान की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है।लक्ष्मी की शादी एक माह पूर्व रुस्तमपुर निवासी मकिंदर पासवान से हुई थी।परिजनों के अनुसार शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। घटना की सूचना सास द्वारा फोन पर दिए जाने के बाद परिजन गांव पहुंचे।घर बंद मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा।मामले की जांच जारी है और आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
21 %
0.8kmh
31 %
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular